{"_id":"573f4d1d4f1c1b427cac717f","slug":"truck-and-tractor-trolley-clashed-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़े, सात लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़े, सात लोग जख्मी
कुशीनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुबोधिया गांव के पास फोरलेन पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली में भिड़ंत से क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। अहिरौली थानाक्षेत्र के सुबुधियां गांव के सामने शुक्रवार की सुबह नौ बजे हाइवे पर एक ट्रक की गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में सात लोेग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव से एक बारात हाटा कोतवाली के विशुनपुरा गांव में गई थी।
शुक्रवार की सुबह बाराती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विदाई का सामान लेकर गांव लौट रहे थे। अहिरौली थाने के सुबुधियां गांव के सामने हाइवे पर बने कट से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक दूसरे लेन में पहुंच गया। चालक गलत दिशा से रामपुर चौराहे की ओर बढ़ ही रहा था कि सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद ट्रक का पहिया फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक मकान की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में ट्रॉली पर बैठे रामपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले 17 वर्षीय हिमांशु, 15 वर्षीय अभिषेक, 10 वर्षीय हैप्पी, 18 वर्षीय चंदन, 15 वर्षीय करन, 50 वर्षीय रामदुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण ट्रक चालक अपना नाम, पता नहीं बता सका।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने सबसे पहले घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां हिमांशु, हैप्पी और अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
इस घटना की वजह से हाइवे के एक लेन पर आवागमन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद हाइवे पर आवागमन शुरू हो पाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक अफरातफरी रही।