फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Train collides with tractor, driver killed

ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया, चालक की मौत

Thu, 18 Feb 2016 11:37 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Thu, 18 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
दुदही। बृहस्पतिवार की सुबह थावे-कप्तानगंज रेलखंड के दुदही स्टेशन के पास स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग बहपुरवा में ट्रैक्टर ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इस घटना में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए और ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना में इंजन के क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेन करीब तीन घंटे तक दुर्घटना स्थल पर खड़ी रही। इस ट्रेन दुर्घटना के चलते कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।

दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के पडरौन मडूरही ब्लॉक चौराहा निवासी 25 वर्षीय परशुराम गुप्ता ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुछ सामान लेकर अपने गांव से दुदही जाने के लिए निकले थे। वह जैसे ही बहपुरवा रेलवे ढाले पर पहुंचे और वैसे ही छपरा से बढ़नी जाने वाली 55075 सवारी गाड़ी से ट्रैक्टर टकरा गया।
विज्ञापन


इस घटना में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। ट्रेन चपेट में आने से ट्रैक्टर रेल इंजन में फंस कर करीब 500 मीटर दूरी तक घसीटते हुए गया। जिससे रेल का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो एसआई सिपाहियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी प्रयास करने के बाद हथौडे़ से ट्रैक्टर का पॉर्ट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया और ट्रैक्टर के मलबे को भी ट्रैक से हटवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


रेल इंजन क्षतिग्रस्त होने के कारण घटना के करीब तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन आगे रवाना की जा सकी। इस घटना के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को दुश्वारियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed