फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tractor-troli on turn down,one dead

ट्रैक्टर-ट्राॅली दीवार पर पलटी, मजदूर की मौत  

Thu, 31 Mar 2016 12:05 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 31 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
tractor-troli on turn down,one dead
हादसे के बाद दीवार के मलबे के नीचे दब गया था संतोष। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही कस्बे के अंबेडकर नगर मुहल्ले में बुधवार को अनियंत्रित होकर मलबे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली दीवार पर पलट गई। इस दौरान वहां स्नान कर रहा मजदूर दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गया। लोग घायल को सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कस्बे के वार्ड नंबर-एक अंबेडकरनगर निवासी मजदूर संतोष(30) पुत्र केदार घर में स्नान कर रहे थे। इसी बीच उनके घर के समीप से गुजर रही मलबा लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर दीवार पर पलट गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से संतोष घायल हो गए। घर में खाना बना रही उनकी पत्नी प्रेमशीला और बच्चों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुटे और मलबे में दबे संतोष का बाहर निकाला।
विज्ञापन


 आनन फानन में इलाज के लिए उसे निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर गंभीर प्राथमिक इलाज के बाद हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुहल्ले के लोगों के मुताबिक संतोष एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस संबंध में एसओ संजय कुमार राय का कहना है ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed