{"_id":"573221974f1c1bdf6e919b70","slug":"three-cases-including-officer-and-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार और लेखपाल सहित तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार और लेखपाल सहित तीन पर केस दर्ज
कुशीनगर
Updated Tue, 10 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। खोटहीं निवासी एक व्यक्ति ने एसपी से मिलकर गांव के एक व्यक्ति के नाम से गलत तरीके से अनुसूचित जाति का गलत प्रमाण पत्र जारी किए जाने की शिकायत की थी। उस व्यक्ति ने एसपी को तहरीर देकर प्रमाण पत्र जारी करने वाले तहसीलदार, हल्का लेखपाल और अन्य जिम्मेदार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर एसपी ने रामकोला के थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर हाटा के तहसीलदार, हल्का लेखपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ रामकोला थाने में केस दर्ज किया गया है।
खोटहीं गांव निवासी रविंद्र खटिक ने एसपी से मिलकर तहरीर दी। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति को अनुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से उसके नाम से तहसील से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया। शिकायतकर्ता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की मांग की। रामकोला थाने के एसओ अनिल सिंह ने कहा कि एसपी के निर्देश पर तहसीलदार हाटा बृजेश कुमार, लेखपाल प्रदीप कुमार और ओमप्रकाश साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।