{"_id":"575863884f1c1bee5a9c5e48","slug":"those-killed-in-the-accident-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मरने वालों की पहचान हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मरने वालों की पहचान हुई
कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। मंगलवार की रात खड्डा थानाक्षेत्र के छितौनी-बगहां रेलपुल के लिए सड़क हादसे में मरने वाले और घायल की पहचान पुलिस ने कर ली है। मरने वाले सभी व्यक्ति बिहार के निवासी हैं, जबकि घायल बालक कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कसिया गांव का निवासी है।
अब उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। यह बालक अपने ननिहाल जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस वाहन से बाइकसवारों को टक्कर लगी, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बिहार के नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रवींद्र यादव उम्र 30 वर्ष अपने बेटे राहुल उम्र दो वर्ष, गांव के ही महेंद्र चौधरी उम्र 35 के साथ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कसिया गांव में अपनी बहन के घर गए थे। वहां से लौटते समय उनका भांजा अश्विनी उर्फ शीलू उम्र 11 वर्ष भी मामा रवींद्र के साथ जाने की जिद करने लगा, जिस पर उन लोगों ने शीलू को भी साथ ले लिया।
विज्ञापन
चारो लोग बाइक से सिरसियां लौट रहे थे। जैसे ही वे खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी-बगहां रेलपुल के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारो घायल होकर गिर पड़े। रवींद्र यादव, महेंद्र यादव और रवींद्र के इकलौते बेटे राहुल तीन की वहीं मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया।
जिस वाहन ने टक्कर मारा था, उसी ने कुछ दूर आगे बाइक से घर जा रहे नगीना यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिधाही थाना लौकरिया बिहार को भी रौंद दिया। इसके चलते घटनास्थल पर ही नगीना की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची खड्डा पुलिस ने रात में ही शवों को कब्जे में ले लिया। घायल अश्विनी को खड्डा सीएचसी पर लाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफ र कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
खड्डा पुलिस ने तुरंत बिहार पुलिस को सूचना दे दी, जिससे वाहन लेकर भाग रहे चालक को बिहार की लौकरिया पुलिस ने रामपुर गांव के पास वाहन सहित चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान राजकुमार निवासी सेमरा कोल थाना बगहां बिहार के रूप में हुई है। खड्डा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही वाहन एवं आरोपी चालक को लाने के लिए खड्डा पुलिस बिहार रवाना हो गई।