{"_id":"5a18684d4f1c1bc9678bdd37","slug":"theft-in-a-house-by-making-a-woman-hostage-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बंधक बनाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बंधक बनाकर चोरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
file foto
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरागंज गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर गहने व नकदी चुरा लिए। इस दौरान एक महिला की नींद खुल गई तो चोरों ने उसके बच्चे को छीन लिया और धमकी देकर उसे चुप करा दिया। चर्चा है कि जाते-जाते चोरों ने महिला के बाल भी काट लिए।
बड़हरागंज निवासी दिवाकर के अनुसार बृहस्पतिवार की रात में घर के कुछ सदस्य दुकान पर सो रहे थे। रात में घर में चोर घुस गए थे। करीब दो बजे उनकी भाभी की नींद खुली तो अचानक कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ-पैर के अलावा आंख पर भी पट्टी बांध दी तथा उसके छोटे बच्चे को अपने कब्जे में लेकर चुप रहने की चेतावनी दी। डर के चलते महिला ने शोर नहीं मचाया। चोरों ने घर में रखे सोने के तीन व चांदी के दो जेवर तथा चार हजार रुपये नकदी चुरा लिए।
चर्चा है कि जाते-जाते चोरों ने बंधक बनाई गई महिला के सिर के कुछ बाल भी काट लिए। चोरों के चले जाने के कुछ देर बाद उसकी बाद महिला ने शोर मचाया तो अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद डॉयल 100 के अलावा मिश्रौली पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी इंचार्ज मिश्रौली श्रीनिवास प्रसाद कहना है कि घटना की जानकारी है, छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।