{"_id":"56eaf2da4f1c1b64208b4771","slug":"the-two-factions-clashed-for-supremacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े
कुशीनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जटहां बाजार। बालू खनन के दौरान वर्चस्व को लेकर बुधवार की देर शाम दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने जटहां बाजार थाने के कटाईभरपुरवा निवासी बालू खनन से जुड़े एक व्यक्ति को पीट दिया।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को वहां से हटाया। जटहां बाजार थानाक्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में भी बड़े पैमाने पर बालू खनन हो रहा है।
बालू खनन कराकर कई स्थानों पर भंडारण किया जा रहा है और उसके बाद ट्रक एवं ट्रालियों पर लादकर गोरखपुर, महराजगंज सहित अन्य जिलों में भेजा जा रहा है। बुधवार की देर शाम दो गुट अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
कटाईभरपुरवा गांव से ही ताल्लुक रखने वाले दोनों गुट थे। दोनों गुटों के लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर एसओ नीरज सिंह पहुंचे और मामला शांत कराया। दोनों गुट वहां से हट गए लेकिन उनमें तनाव बना हुआ है।
एसओ का कहना था कि दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी, मारपीट नहीं। मौके पर पुलिस भेजकर दोनों गुटों के लोगों को खदेड़ दिया गया।