{"_id":"2f7073fc8733e483deee4ac3f64d2deb","slug":"the-robbers-escaped-in-search-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों की तलाश में दबिश दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों की तलाश में दबिश दी
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कुछ वर्षों से गंडक के शांत दियारा में डकैतों की धमक लोगों में खौफ बढ़ाने लगी है। डकैतों की आहट पर बिहार पुलिस एक पखवारे में कई बार छापामारी कर चुकी है।
बुधवार को खड्डा थाने की पुलिस ने भी बिहार पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। बदमाशों की तलाश में शाम को पुलिस ने कुछ जगहों पर छापा मारा। हालांकि पुलिस टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली।
यूपी और बिहार सीमा के दोनों तरफ गंडक नदी के सैकड़ों किलोमीटर के दियारा में इस समय फिर से डकैतों की चहलकदमी की सूचना से आसपास के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बिहार क्षेत्र में डकैतों के एक गैंग को लोगों ने देखने का दावा किया। उसके बाद ही बदमाशों ने कुछ किसानों का अगवा कर लिया था, जिनको बाद में छोड़ा गया।
इसके बाद से ही बिहार की बगहा, पिपरासी, लौकरिया, नौरगिया पुलिस ने लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
बिहार की सीमा से सटे ही यूपी के खड्डा, हनुमानगंज, जटहां और महराजगंज के सोहगीबरवा आदि थानाक्षेत्र के दियारा मिलते हैं। बदमाशों के आने की जानकारी होने पर खड्डा पुलिस भी सतर्क हो गई है।
बुधवार को खड्डा थाना और बिहार के नौरगिया थाने की पुलिस ने समन्वय बनाकर दियारा के सीमावर्ती इलाके मुजही, रजही, मदनपुर, नौरंगिया, शाहपुर, बालगोबिंद छपरा, विंध्याचलपुर, सालिकपुर, महदेवाए आदि जगहों पर छापामारी की। हालांकि कोई बदमाश पकड़ में नहीं आया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा नवीन सिहं ने बताया कि बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दियारा में कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।