फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The policeman gets biked.

पुलिसकर्मी की बाइक हो गई चोरी

Sat, 25 Nov 2017 12:04 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 25 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The policeman gets biked.
file foto - फोटो : अमर उजाला
कोटवा बाजार।  नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के क्रांति चौराहे पर बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी की बाइक ही चोरी हो गई। पुलिस की बाइक चौकी से ही चोरी होने की क्षेत्र में खूब चर्चा है। 
विज्ञापन


क्रांति चौराहे पर स्थित पंचायत भवन पर कई बर्षों से अस्थायी पुलिस चौकी संचालित की जाती है। रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात यहां चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। चर्चा है कि रात में सभी पुलिसकर्मी निश्चिंत होकर सो गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की बाइक चोरी हो गई। सुबह होते ही यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना है कि पुलिस जब अपनी ही बाइक की हिफाजत नहीं कर पा रही है तो आम जन की सुरक्षा कैसे करेगी?
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed