फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The people of the two sides clashed in land dispute

जमीन विवाद में दो पक्ष के लोग भिड़े

Thu, 21 Apr 2016 11:04 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के गांव पलिया में बृहस्पतिवार को सुबह जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इसी बीच विवादित जमीन पर टीनशेड में किसी ने आग लगा दी।
विज्ञापन


इससे मामला और बिगड़ गया और दोनों पक्ष की तरफ र्से इंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर विवाद शांत कराया। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव पलिया में एक जमीन को लेकर दो पक्ष में विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर टीनशेड डालने लगे। इसका दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इस बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में कुछ लोगों को चोट भी लगी। इस बीच किसी ने टीनशेड में आग लगा दी, जिससे मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स बीच मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। इस संबंध थानाध्यक्ष कुबेरस्थान प्रह्लाद पांडेय का कहना है कि कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed