{"_id":"59fb579a4f1c1bd9538ba9ef","slug":"the-murder-of-the-injured-muhsahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल मुसहर ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल मुसहर ने लगाई न्याय की गुहार
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
घ्ाायल मुसहर।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनोबीपट्टी की मुसहर बस्ती के रहने वाले 32 वर्षीय मुसहर ने कुछ लोगों पर मारपीटकर पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है। इस मुसहर का आरोप है कि पुलिस पिटाई करने वालों पर कार्रवाई भी नहीं कर रही है।
रहस जनोबी पट्टी के मुसहर टोली निवासी 32 वर्षीय मन्नू मुसहर ने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि बीते 23 अक्टूबर की शाम को कुछ लोग मुसहर टोली की लड़कियों को छेड़ रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई की। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।
फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के बाद वह घर आया। पैर में प्लास्टर होने की वजह से वह बिस्तर पर पड़ा है। मन्नू के घरवालों का कहना है कि इस घटना की वजह से मन्नू मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है, जिससे परिवार के सामने अनाज का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पटहेरवा एसओ निर्भय सिंह का कहना है कि उन्हें भी इसकी सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया है, तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।