फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The bike crashed into a tree, a death, two injured

पेड़ से बाइक टकराई, एक की मौत, दो जख्मी

Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The bike crashed into a tree, a death, two injured
सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत - फोटो : amar ujala
दुदही। बिहार के भितहां थानाक्षेत्र के गांव पिपरहिया में अपने रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में जा रहे युवकों की बाइक शुक्रवार को पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी।
विज्ञापन



जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर अवस्था में दोनों को गोरखपुर रेफर कर  दिया गया।
विज्ञापन



बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव रामपुरपट्टी गांव निवासी गुड्डू 14 वर्ष अपने साथी सदरे आलम 15 वर्ष और कोतवाली पडरौना के सिधुवा बाजार निवासी तूफानी 18 वर्ष के साथ एक बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने बिहार के पिपरहिया गांव अपने रिश्तेदार के वहां जा रहे थे। पिपरहिया गांव से कुछ पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दुर्घटना में बाइक चला रहे गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सदरे आलम और तूफानी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को पडरौना जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed