फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The attack on the death of the elderly inspector organically

दरोगा के धक्के से बुजुर्ग की मौत पर बवाल

Thu, 26 May 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 26 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The attack on the death of the elderly inspector organically
उग्र भीड़ ने पत्थर बरसाए तो पुलिस ने लाठी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। कोइंदी बुजुर्ग में चौकी इंचार्ज के धक्का देने से गिरे बुजुर्ग की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुरुवार रात शव लेकर तमकुहीराज चौकी पहुंची भीड़ ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सेवरही-तमकुही मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। लोगों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने चौकी की तरफ पत्थर बरसाने शुरू कर दिए तो एक शख्स ने सिपाही के डंडा मार दिया।

हालात बेकाबू देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया लेकिन देर रात तक न जाम खुल सका न भीड़ छंटी। एसपी ने चौकी इंचार्ज के निलंबन का एलान किया लेकिन फिर भी लोग नहीं हटे। घटना के मूल में दो पक्षों का जमीनी विवाद है। कोइंदी बुजुर्ग के बढ़ई टोला निवासी खलील और हकीम के बीच जारी विवाद में गुरुवार शाम दो पक्षों के भिड़ने की सूचना पर तमकुहीराज चौकी के प्रभारी भगवान सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी प्रभारी ने 70 वर्षीय खलील अंसारी को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर वह बेहोश हो गए। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी लाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही खलील के घर वाले ही नहीं बल्कि गांव के तमाम लोग उत्तेजित हो गए और खलील का शव लेकर तमकुहीराज पुलिस चौकी पहुंचे और तमकुही-सेवरही मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ आरोपी चौकी इंचार्ज को अपने हवाले करने और खलील के घर वालों को आर्थिक सहायता की मांग के साथ पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई होने तक डटे रहने का एलान भी किया।

आगे आए एक दरोगा और सिपाही को भी भीड़ की बदसलूकी का सामना करना पड़ा। सिपाही के डंडा खाने की नौबत आने पर जुटी कई थानों की पुलिस ने सख्ती शुरू की। जमीन पर लाठियां बरसाकर भीड़ को इधर-उधर किया। फिर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।


इस बीच मौके पर पहुंचे एसपी दीपक कुमार भट्ट की मौजूदगी में सीओ तमकुहीराज श्रीशचंद्र के साथ एसओ पटहेरवा जितेंद्र यादव, तरयासुजान संजय राय, सेवरही पद्माकर राय ने लोगों को समझाने की कोशिश शुरू की।


तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, सपा नेता सुरेंद्र राय आदि भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में वार्ता का क्रम शुरू हुआ। एसपी ने चौकी इंचार्ज भगवान सिंह के निलंबन की घोषणा की तो लोग मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने के बाद और कार्रवाई के भरोसे से लोग आश्वस्त नहीं हुए और देर रात खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन व जाम कायम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed