फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP rebels charged with delays in the investigation

विवेचना में देरी पर एसपी ने थानेदारों को लगाई फटकार

Sat, 09 Dec 2017 12:20 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 09 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP rebels charged with delays in the investigation
विवेचना में देरी पर एसपी ने थानेदारों को लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। अपराध और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में थानेदारों के साथ बैठक की। इसमें अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों पर चर्चा की गई। पुराने मामलों की विवेचना में देरी के लिए कई थानेदारों को फटकार लगी। एसपी ने अवैध शराब और महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्ती का निर्देश दिया।

विज्ञापन

बैठक मंे एसपी यमुना प्रसाद ने अपराधिक घटनाओं में पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई के संबंध में थानेवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी गांव या नगर क्षेत्र में विवाद की सूचनाएं मिलें तो उन्हें गंभीरता से लें, ताकि समय रहते उनका निस्तारण कर लिया जाए। महिला उत्पीड़न तथा उनसे जुड़े अपराधों के अनावरण में तत्परता दिखाएं। उन्होंने थाना समाधान दिवस या अन्य कार्य दिवसों पर आई जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उन पर नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक के बाद सैनिक सम्मेलन भी हुआ। एसपी ने सैनिकों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली तथा निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में एएसपी हरिगोविंद सहित सीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed