फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SO against the attachment notice

एसओ के खिलाफ कुर्की का नोटिस

Mon, 23 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
कसया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार चौरसिया की ओर से एक मुकदमे के सिलसिले में एसओ जैसराज यादव के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि मजिस्ट्रेट की ओर से बार-बार गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद भी एसओ कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। दीवानी न्यायालय कसया स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चंद्रशेखर शुक्ल बनाम एसओ जैसराज यादव का मुकदमा विचाराधीन है। इस मामले में पूर्व में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

इसकी प्रति पुलिस के अधिकारियों को भेजकर उसका तामिला कराने को कहा गया था। लेकिन न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ।
मजिस्ट्रेट की तरफ से इस मुकदमे में एसओ जैसराज के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी कर दिया गया है।
इस आदेश की प्रति एसपी अतुल शर्मा को भेजकर नोटिस तामिल करते हुए 27 नवंबर तक कोर्ट को अवगत कराने को भी कहा गया है। साथ ही आदेश की प्रति डीआईजी, आईजी और पुलिस निदेशक को भेजकर कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed