फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six policemen injured, two SI injured

दो एसआई सहित छह पुलिसकर्मी घायल

Sun, 16 Apr 2017 11:51 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 16 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six policemen injured, two SI injured
दो एसआई सहित छह पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के सिसवा जंगल गांव की हरिजन बस्ती में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दो एसआई, महिला कांस्टेबल सहित करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिसवा जंगल गांव की हरिजन बस्ती में कच्ची शराब बनाने व बेचे जाने की सूचना पर कुबेरस्थान थाने की पुलिस रविवार को दिन के करीब तीन बजे गांव में पहुंची। पुलिस टीम की अगुवाई एसआई सजनू यादव और सदानंद यादव कर रहे थे। दबिश के दौरान पुलिस टीम को काफी मात्रा में कच्ची शराब मिली, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। यहां तक कि पुलिस टीम पर पथराव भी करने लगे। इससे दोनों एसआई, महिला कांस्टेबल सहित करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए घटना की सूचना एसआई सजनू यादव ने प्रभारी एसओ कुबेरस्थान आशुतोष कुमार तथा सीओ सदर श्रीशचंद्र को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर तथा प्रभारी एसओ पुलिसफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ में एसओ तुर्कपट्टी, एसओ बरवापट्टी, एसओ विशुनपुरा, एसओ सेवरही, एसओ महिला थाना सहित कई थाने की पुलिस भी पहुंची। घटनास्थल पर फंसे पुलिसकर्मियों को कुबेरस्थान थाने लाया गया।
विज्ञापन


इधर, एसआई सजनू यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दस नामजद तथा पंद्रह अज्ञात सहित पच्चीस लोगों के खिलाफ कुबेरस्थान थाने में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा पुलिस टीम पर पथराव और आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी एसओ कुबेरस्थान का कहना है कि कच्ची शराब बनाए और बेचे जाने की सूचना पर पुलिस दबिश देने उस गांव में गई थी। उसके विरोध में धंधे में लिप्त लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसआई सजनू यादव की तहरीर पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले उस गांव के लगभग 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed