फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six arrested on charges of theft Laeg

चोरी के आरोप में छह लाेग गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर सहित आसपास के गांवों में चोरी करने के आरोप में छह व्यक्ति पकड़े गए हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। उनमें एक आरोपी ईनामी बदमाश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने उन सभी को जेल भेज दिया। सीओ सदर शशिशेखर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कुछ ही महीनों में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा बाजार, रेलवे क्रॉसिंग, वीर अब्दुल हमीद नगर, बबुइया हरपुर, जगदीशपुरम कॉलोनी, स्टेशन रोड, अंबे चौक और बेलवा जंगल के कई घरों में चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इसे लेकर पुलिस चोरों की तलाश में थी। रविवार की रात तकरीबन 12 बजे कोतवाली पुलिस ने पडरौना के अंबे चौक के पास स्थित बागीचे में छह व्यक्तियों को पकड़ा। सीओ के मुताबिक उन व्यक्तियों ने चोरी की योजना बनाने और नगर सहित आसपास के गांवों में चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्तियों में नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरहा निवासी लालधर चौहान उर्फ शैलेश, पडरौना कोतवाली क्षेत्र केधीरपट्टी गांव के इद्दू अंसारी, अंबे चौक के परदेसी, गरुणनगर के हुसैन, इंदिरानगर वार्ड पडरौना के लखन सिंह और प्रदीप सिंह शामिल हैं।
इनके पास चाकू, ताला तोड़ने के औजार, चोरी के सिलिंडर, नकदी, बर्तन, कपड़े आदि मिले। सीओ का कहना था कि लालधर चौहान पर वर्ष 2012 में तरयासुजान थाने में केस दर्ज हुआ था और वह अपने साथी के साथ जेल भी गया था।

इस समय उस पर गैंगेस्टर का केस है। पांच हजार रुपये का इनामी है और फरार चल रहा था। पुलिस ने उन छह आरोपियों को जेल भेज दिया। इनकी गिरफ्तारी में पडरौना कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय, एसआई मिथिलेश मिश्र, अमित राय, सजनू  यादव, महेश सिंह, कांस्टेबल विद्यासागर, जितेंद्र सिंह, मोहन गुप्ता और चालक मदन यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed