{"_id":"5a0b39a94f1c1b76678bb48f","slug":"road-accidente-in-13-child-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक में टक्कर, 13 बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक में टक्कर, 13 बच्चे घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बाल दिवस पर गोरखपुर घूमने निकले 13 बच्चे और दो अध्यापिकाएं हादसे का शिकार हो गईं। सरस्वती शिक्षा मंदिर मल्लूडीह के बच्चों को ले कर कुशीनगर लौट रही प्राइवेट बस मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमवलिया चौराहे के नजदीक क्रॉसिंग पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। फोरलेन हाईवे पर हुए इस हादसे में 15 लोगों को गंभीर चोटें आईं। कसया के सीएचसी व अन्य प्राइवेट अस्पतालों में इनका इलाज कराया गया। हादसे के बाद ट्रक व बस के चालक गाड़ियों को छोड़कर भाग निकले। दोनों वाहनों को कसया पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कसया सीएचसी पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना।
हादसे में कक्षा सात की छात्रा आशिया खातून (13), कक्षा आठ की छात्रा सिंकी गोड़ (14), कक्षा छह की छात्रा रीना कुशवाहा (12), कक्षा तीन के छात्र आनंद कुशवाहा (10), कक्षा आठ के छात्र विपिन कुमार (15), अंध्या निवासी 10 वर्षीय पंकज, 12 वर्षीय रिंकू कुशवाहा, 12 वर्षीया नेहा, 11 वर्षीया महिमा, मल्लूडीह निवासी 16 वर्षीया बबली कुशवाहा, 20 वर्षीय ममता वर्मा, 13 वर्षीय अंशिका व रिंकी के अलावा शिक्षिका शीला देवी (45) व प्रेमा (28) घायल हैं। स्कूल की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।