फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Retas wife's throat, severe

पत्नी का गला रेता, गंभीर

Fri, 22 Apr 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Retas wife's throat, severe
चाकू - फोटो : Demo pic
तमकुहीराज/सेवरही। तरयासुजान थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार को ससुराल आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। गांव के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो खुद की बांह पर चाकू से गोदकर घायल कर लिया।
विज्ञापन


दोनों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। विशुनपुरा गांव के निवासी राजमोहम्मद ने अपनी बेटी रकैदा खातून (28) का निकाह एक वर्ष पूर्व वाराणसी के रहने वाले जमालुद्दीन उर्फ छोटू से की थी, जो फाजिलनगर के बघौचघाट मोड़ पर चाय की दुकान करता था। कुछ दिनों से रकैदा और जमालुद्दीन में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकैदा कुछ दिनों से अपने मायके में ही रह रही थी।  शुक्रवार की सुबह ससुरालवालों के घर नहीं होने की सूचना मिलने पर जमालुद्दीन वहां पहुंच गया। इस दौरान पति-पत्नी में नोकझोंक होने लगी।

बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद जमालुद्दीन ने चाकू से रकैदा का गला रेतकर हत्या की कोशिश की। रकैदा के चिल्लाने पर आस-पास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर उसने चाकू से अपनी बांह पर भी वार कर लिया। घायलावस्था में दोनों को तमकुहीराज सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रकैदा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


इसी बीच मौका पाकर आरोपी अस्पताल से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, रकैदा की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया। तरयासुजान थाने के एसओ संजय कुमार राय का कहना था कि मामला हत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed