{"_id":"58c82be14f1c1b981132aaec","slug":"pregnant-died-in-miserable-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत
kushinagar
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज।
सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह तीन माह की गर्भवती थी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी सहित ससुराल पक्ष में पांच व्यक्तियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के निवासी परमहंस मद्धेशिया ने अपनी पुत्री दुर्गावती की शादी वर्ष 2013 में सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया गांव के स्व. रामचंद्र के पुत्र हरिकेश गुप्ता से की थी। दो साल बाद गौना हुआ और दुर्गावती ससुराल पहुंची।
पार्वती के भाई भगवती मद्धेशिया ने सेवरही थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि गौना के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुरालवाले दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। दुर्गावती ने अपने साथ हो रहे बर्ताव के बारे में कई बार मायकेवालों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
भगवती मद्धेशिया ने तहरीर में बताया है कि रविवार की रात दुर्गावती के ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दुर्गावती तीन माह की गर्भवती थी। दूसरी ओर ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि दुर्गावती ने आत्महत्या की है। वह रात को पंखे में फंदा लगाकर झूल गई थी, जबकि पड़ोसियों का कहना है कि रात को आरोपियों के घर से महिलाओं में झगड़ा होने की आवाज आ रही थी। ऐसा अक्सर होता है। इसलिए किसी ने उस तरफ ध्यान नहीं दिया।
इस संबंध में सेवरही थाने की पुलिस ने दुर्गावती के भाई भगवती मद्धेशिया की तहरीर के आधार पर पति हरिकेश, रामेश्वर और राजेश पुत्रगण स्व. रामचंद्र, कयास पति पत्नी राजेश एवं श्यामली पत्नी रामेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।