फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police will interpret Kaptanganj Repkand

कप्तानगंज पुलिस करेगी रेपकांड की विवेचना

Fri, 10 Jun 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police will interpret Kaptanganj Repkand
गैंगरेप
कप्तानगंज। रेलवे स्टेशन परिसर से गायब कर मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले की विवेचना अब कप्तानगंज थाने की पुलिस को करनी पड़ सकती है। मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना कर रहे पडरौना जीआरपी के दारोगा ने घटना स्थल रेलवे परिसर के बाहर बता दिया है।
विज्ञापन


विवेचक की रिपोर्ट को आधार बनाकर जीआरपी के एसपी ने सिविल पुलिस के डीआईजी को पत्र लिखकर मामले की विवेचना कप्तानगंज थाने की पुलिस से करवाने की बात कही है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की बच्ची अपनी मां और नानी के साथ थावे जाने के लिए बीते चार जून को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
विज्ञापन


ट्रेन छूट जाने के कारण मां, नानी और बच्ची के साथ स्टेशन परिसर में ही एक पेड़ की छाया में बैठकर दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगीं। इसी बीच वहां पहुंचा एक अधेड़ व्यक्ति बच्ची को बहला फुसलाकर कहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं दिखी तो मां और नानी उसे खोजने लगी। देर शाम बच्ची अचानक स्टेशन परिसर में खून से लथपथ दिखी। बच्ची को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहले दिन से ही इस घटना को लेकर जीआरपी व स्थानीय पुलिस के बीच मामला उलझता नजर आ रहा था।


स्थानीय पुलिस ने स्टेशन परिसर का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया था तो वहीं जीआरपी ने अगले ही दिन दावा कर दिया कि घटना स्टेशन के बाहर का है। जीआरपी पडरौना के दरोगा पीके पाठक के अनुसार घटना स्थल स्टेशन परिसर के बाहर का है। इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके आधार पर विवेचना स्थानांतरित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed