फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police action in Subudhia Khurd and Panihwawa village

सुबुधिया खुर्द और पनियहवा गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 05 Apr 2017 12:25 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 05 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police action in Subudhia Khurd and Panihwawa village
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
हाटा/छितौनी।मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द एवं हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों जगह अवैध शराब की भट्ठियां एवं शराब बनाने के उपकरण तोड़े गए तथा लहन नष्ट किया गया।      
विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव सुबुधिया में छापेमारी करने पहुंची टीम के पहले ही वहां के कारोबारियों को इसकी भनक लग गई थी। प्रशासन ने पांच क्विंटल लहन नष्ट किया तथा कई भट्ठियों को भी तोड़ा। आबकारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि जब तक सुबुधिया में कच्ची शराब का कारोबार समाप्त नहीं होगी, तब तक छापे की करवाई होती रहेगी। इस मौके पर सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, अहिरौली एसओ अनिल कुमार दूबे सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा मंगलवार की दोपहर में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पनियहवा में एसओ खड्डा गजेंद्र राय व एसओ हनुमानगंज अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान कई भट्ठियों को तोड़ा गया और वहां मिले लहन को भी नष्ट किया गया। एक महिला कारोबारी को भी पकड़ा गया। सीओ खड्डा राम बहादुर सिंह ने बताया कि एक पखवारे के अंदर इस गांव में दूसरी बार छापेमारी हुई है। अगर अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed