{"_id":"37e5e2734680251b750d6a8067901157","slug":"person-died-due-to-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से युवक की मौत
kushinagar beauro
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के झांगा गांव के सुदामा चक टोले में टेंट का पाइप उतारते समय एक युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पकड़ी मदरहा गांव निवासी 18 वर्षीय नीरज टेंट लगाने का काम करता था। बुधवार को सुदामा चक गांव में एक मांगलिक कार्य समाप्त होने के बाद वह टेंट उतार रहा था। जहां टेंट लगा हुआ था, उसके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। टेंट उतारते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।
इससे युवक करंट की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों की मदद से उसे हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। लोग उसे लेकर गोरखपुर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।