{"_id":"571678c14f1c1b7d7b8b49e5","slug":"nrega-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाले के दो फरार आरोपियों की कुर्की होगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा घोटाले के दो फरार आरोपियों की कुर्की होगी
Kushinagar/ विद्याधर तिवारी
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मनरेगा घोटाले में आरोपी बनाए गए दो लोगों की गिरफ्तारी और कुर्की का आदेश जारी किया है। इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ सीबीआई ने चार जनवरी को चार्जशीट दाखिल की थी।
दरअसल, कुशीनगर जिले के खड्डा ब्लॉक के कुछ गांवों में 2007 से 2010 के बीच मनरेगा की धनराशि का भुगतान बिना काम कराए ही कर दिया गया था। सीबीआई जांच में तत्कालीन प्रधानों, सचिव और अन्य लोगों की मिलीभगत से 80 लाख रुपये से अधिक की रकम का भुगतान बिना काम के करने का मामला सामने आया था।
इस मामले में सात लोगों के खिलाफ चार जनवरी को चार्जशीट दाखिल हुई थी। तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसमें से दो की जमानत हो चुकी है। वहीं पकड़ी बृजलाल, नारायणपुर, शाहपुर गांव के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव और मनरेगा के तकनीकी सहायक के समन के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर सीबीआई की विशेष कोर्ट ने गिरफ्तारी और कुर्की का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई कि सीबीआई की टीम कभी जिले में आ सकती है। इस प्रकरण की जांच कर रहे सीबीआई के डिप्टी एसपी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने के लिए शीघ्र ही विभाग की टीम कुशीनगर भेजी जाएगी।