फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   murderer of widow is of her village

गांव का ही निकला विधवा का हत्यारोपी 

Sun, 10 Jul 2016 11:23 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 10 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
murderer of widow is of her village
अपराध् - फोटो : santosh verma
पडरौना। छह जुलाई की रात कसया थाना क्षेत्र के डिघवा खुर्द गांव में हुई विधवा की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपहरण और लूट के आरोप में सात साल की सजा भी काट चुका है।
विज्ञापन


डिघवा खुर्द गांव की रहने वाली 50 वर्षीय विधवा महिला फूलझारी देवी की छह जुलाई की रात उनके दरवाजे पर हत्या हो गई थी। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने घटना का पर्दाफाश करते हुए रविवार को बताया कि फुलझारी के पुत्र विश्वजीत कुशवाहा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही विनोद कुशवाहा के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 10 जुलाई को हत्यारोपी भैसहां पकड़िहवा से तकरीबन पौने आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। एसपी के मुताबिक हत्यारोपी ने कुबूल किया कि फुलझारी की पुत्रवधू से उसका गलत संबंध था। फूलझारी रोक-टोक करती रहती थीं। घटना से 10-12 दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर हत्यारोपी ने फुलझारी देवी के साथ मारपीट की थी। वह मुंबई में तीन साल पहले एक बच्ची के अपहरण और आभूषण लूट के आरोप में सात वर्ष की सजा काट चुका है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी में एसओ विनय कुमार पाठक, एसआई संजय कुमार मिश्रा, रामसुभाष प्रसाद, दिनेश कुशवाहा, परमानंद तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed