फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder, life for husband

हत्यारोपी पति को आजीवन कारावास

Thu, 02 Jun 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Murder, life for husband
बेशर्मी भरे सवालों पर जज के खिलाफ मुकदमा - फोटो : डेलीमेल
पडरौना। पांच साल पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में एडीजे ने आरोपी पति को आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रामकोला थानाक्षेत्र के गांव मोतीपाकड़ निवासी बलाकत अंसारी की शादी खुश मोहम्मद की बेटी शकीना से हुई थी। 13 जून 2011 की आधी रात को शकीना बुरी तरह से झुलस गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में शकीना के पिता खुश मोहम्मद की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने बलाकत अंसारी के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई एडीजे राजीव कमल पांडेय के कोर्ट में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अभय त्रिपाठी ने नौ गवाह प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने इसे दहेज हत्या की बजाय हत्या का मामला मानते हुए आरोपी बलाकत को सश्रम आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अभियुक्त को एक वर्ष के अतिरिक्त सश्रम की सजा भुगतनी होगी। सजा सुनाने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed