फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lines of women in police performance

महिलाओं का पुलिस लाइंस में प्रदर्शन

Sat, 19 Mar 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lines of women in police performance
कच्ची शराब बंद कराने कि मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कप्तानगंज, रामकोला और अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के  खिलाफ महिला मोर्चा ने शनिवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसपी को ज्ञापन दिया और कहा कि यदि शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शीला चौधरी की अगुवाई में महिला मोर्चा की मोहरा देवी, सुगंधी देवी, सुभागी देवी, शिवकली, मालती, धर्मा देवी, द्रौपदी देवी, इसरावती, प्रभावती, उर्मिला, गीता देवी, गौरी सहित कई महिलाएं पुलिस लाइंस पहुंचीं।
विज्ञापन


इन महिलाओं का कहना था कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार, लोहेपार, मठिया उर्फ अकटहां, सिंघाड़ी, भुड़ाडीह, इंदरपुर, अवरही, हसनगंज, रामकोला थानाक्षेत्र के पगार, तापस टोला, रगड़गंज, खोटहीं और अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर, सोहरौना और खोखिया र्के इंट-भट्ठों और गांवों में व्यापक पैमाने पर कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में बेची जाने वाली कच्ची शराब के खिलाफ वर्षों से अभियान चला रही हैं। कच्ची शराब को बंद कराने के संगठन की महिलाआें ने पुलिस प्रशासन की मदद की। लेकिन इस अवैध धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। इन महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed