फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lic agent looted

एलआईसी एजेंट को पीटकर एक लाख से अधिक की लूट

Wed, 07 Sep 2016 10:52 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 07 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/पटहेरवा। बुधवार की शाम करीब सात बजे चार पहिया वाहन से सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को मारपीटकर उसके पास मौजूद एक लाख चार हजार रुपये लूट लिया। पटहेरवा और तरयासुजान के बार्डर पर स्थित झरही नाले के पास इसे गाड़ी से उतारकर बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया देवरिया गांव के मुखिया टोला निवासी बलिस्टर सिंह पुत्र छेदी सिंह बीमा अभिकर्ता हैं। बुधवार को वे एलआईसी की किश्त जमा करने के लिए 14 हजार रुपया तथा डीडी बनवाने के लिए 87 हजार रुपया कसया आए थे। तीन हजार रुपया और इनकी जेब में था। कसया में दोनों काम नहीं हो पाया तो वे वापस घर जाने के लिए कसया कस्बे के गोला बाजार में वाहन का इंतजार कर रहे थे। बलिस्टर सिंह के अनुसार एक लक्जरी गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें नाम रखकर पुकारा तो वे कोई परिचित समझकर गाड़ी में बैठ गए। रास्ते में बदमाशों ने इनके पास मौजूद रुपया लूट लिया और पीटकर झरही नाले के पास गाड़ी से उतार दिया। बदमाशों ने मोबाइल भी छीन लिया था। घटना के काफी देर बाद पीड़ित ने पटहेरवा थाने पहुंचकर इसकी तहरीर दी। एसओ भीम यादव ने एक एसआई को मौके पर भेजा। एसआई ने घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का बताकर पीड़ित को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ पटहेरवा भीम यादव का कहना है कि एक व्यक्ति तहरीर लेकर आए थे। घटना स्थल कसया या तरयासुजान हो सकता है। इसलिए उन्हें संबंधित थानों में ही एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed