{"_id":"58d173cf4f1c1b996e1a1262","slug":"jewel-cloth-and-cash-theft-from-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से गहना, कपड़ा व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से गहना, कपड़ा व नकदी चोरी
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। सोमवार की रात सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से कपड़ा, बर्तन, गहना एवं नकदी आदि चुरा लिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुस्तकील अगरवा में सोमवार की आधी रात को कालीचरन शुक्ल के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे में रखे सोने व चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े व 80 हजार रुपये नकद चुरा लिए।
घर के लोगों ने शोर मचाया तो गांव वालों ने पहुंचकर कमरों का फाटक खोला। लोगों ने 100 नंबर को इसकी सूचना दी। इसके अलावा बगल के गांव मठिया बुजुर्ग में शिवबालक तिवारी के घर में भी चोरी हुई। शिवबालक पत्नी का इलाज कराने के जिला अस्पताल गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी दी। इस संबंध में एसओ शाह मुहम्मद का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।