फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   JE and work charge notices

जेई और कार्य प्रभारी को नोटिस जारी

Tue, 29 Mar 2016 10:48 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 29 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
JE and work charge notices
नाो‌िटटिस - फोटो : demo pic
पडरौना। दुदही क्षेत्र की खड़ंजा, मिट्टी, नाली और पुलिया निर्माण से जुड़ी पांच परियोजनाओं के शुरू कराए बिना ही भुगतान करने के मामले में अनुशासनात्मक जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है। बीडीओ ने जेई और कार्यप्रभारी सेक्रेट्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के विजयपुर उत्तरपट्टी व पडरौन मडुरही गांव में खड़ंजा, विजयपुर दक्षिणपट्टी में मिट्टी की भराई और खड़ंजा, दुदही के गद्दी टोला में रेलवे पुल के पास एचपी पुलिया का निर्माण तथा पडरौन मडुरही में भी खड़ंजे का निर्माण होना था।
विज्ञापन


ये सभी परियोजनाएं वित्तीय वर्ष 2015-16 में राज्य वित्त के धन से पूरी कराई जानी थीं। कार्य प्रभारी और जेई की इस संस्तुति पर कि काम शुरू हो गया है और एमवी भी कर ली गई है, इसलिए विभाग ने भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद गोरखपुर के एक फर्म को ब्लॉक कार्यालय की तरफ से कुल 645240 रुपये का भुगतान कर दिया गया था। जबकि हकीकत यह थी कि काम शुरू कराना तो दूर संबंधित फर्म ने ईट तक उपलब्ध नहीं कराया था।

वित्तीय वर्ष समाप्ति की तारीख नजदीक आने और ब्लॉक  प्रमुख का कार्यकाल बदल जाने के बाद संबंधित जेई और कार्यप्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी ने कमी छिपाने के लिए आनन फानन में यह लिखकर दे दिया कि 21 मार्च तक कार्य प्रारंभ ही नहीं हुआ है।


‘अमर उजाला’ ने 28 मार्च के अपने अंक में ‘बिना काम शुरू हुए ही कर दिया रुपये 6.45 लाख का भुगतान’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग ने संबंधित जेई और कार्य प्रभारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र में ऐसी गड़बड़ी करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed