फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inside the tent, the pillar Arajkttwon

पिलर के अंदर अराजकतत्वों का डेरा

Fri, 01 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 01 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल के निर्माण के समय पिलर में छोड़े गए सुराख में असामाजिक तत्वों ने ठिकाना बना लिया है। हालांकि विभाग की ओर से कुछ माह पूर्व दीवार चलाकर इसे बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन

लेकिन इस बीच सुराख की दीवार तोड़ दी गई है। छितौनी और बगहां के बीच बड़ी गंडक पर वर्ष 2002 में रेल पुल के साथ सड़क पुल भी बनकर तैयार हुआ।
इस रास्ते नेपाल और बिहार आने-जाने वाले वाहनों की तादात बढ़ी तो सामरिक दृिष्टकोण से पुल का महत्व बढ़ गया। पुल की सुरक्षा में सिविल पुलिस और आरपीएफ  के जवान भी तैनात रहते थे।
विज्ञापन

लेकिन अब यहां से फोर्स हटा ली गई है। इसके बाद अराजकतत्वों ने सड़क पुल के पिलर में बने सुराख की दीवार तोड़ दी। इसके पूर्व विभाग ने दीवार चलवाकर सुराख को बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरपीएफ  के इंस्पेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि दीवार तोड़ने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर होल को दोबारा बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed