फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the crook of road accident fatalities

सड़क हादसे में बदमाश की मौत

Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
छितौनी। सोमवार की शाम बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश की बेलवनिया बंधे पर मालवाहक वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। एलकेजी में पढ़ने वाली एक बच्ची भी इस हादसे में घायल हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थानाक्षेत्र के छितौनी गांव के बलुआ टोला निवासी उदय प्रताप सिंह की बाइक लेकर विशाल सिंह कहीं गए थे। सोमवार की शाम को वापस आते समय खड्डा-पनियहवा मार्ग पर नौका टोले के पास 20 वर्षीय एक युवक ने उन्हें रोक लिया और कट्टे के बल पर बाइक छीनकर भागने लगे।
विज्ञापन

बेलवनिया बंधे पर पडरौना की तरफ से आ रहे एक मालवाहक वाहन की चपेट में जाने से बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास 315 बोर का कट्टा और पांच कारतूस भी मिले। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दरम्यान बेलवनिया चौराहे के एक विद्यालय से पढ़कर घर जा रही दरगौली गांव के जरलहिया टोले की पांच वर्षीया छात्रा धन्नु भी मालवाहक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। उसके सिर और पैर में चोट आई है।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव की तलाशी लेने पर पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला, जिस पर सतीश साहनी निवासी बगहां वार्ड नंबर-16 बिहार लिखा हुआ था।
बाइक मालिक ने भी खड्डा थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज श्रीप्रकाश यादव का कहना था कि लूट खड्डा थानाक्षेत्र में हुई है और दुर्घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई। शव पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed