फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in mysterious circumstances Woman killed

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Tue, 28 Jun 2016 12:14 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 28 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
in mysterious circumstances Woman killed
हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढ़ा बुजुर्ग के बंधू टोला में रविवार की देर रात 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बंधू टोला निवासी गिरजाशंकर मिश्र की शादी कसया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के शारदा ओझा की पुत्री इंदू देवी से हुई थी।ससुराल वालों के अनुसार इंदू लम्बे समय से बीमार चल रही थी, जिनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन


रविवार की आधी रात में इंदू की मौत हो गई। सोमवार सुबह घर के लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे कि मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई।ससुराल वालों का कहना है कि रात लगभग साढ़े बारह बजे इंदू के सीने में तेज दर्द हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए किसी डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी चल रही थी कि उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed