{"_id":"57b5f5d64f1c1b363c6ead9e","slug":"in-accident-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पति-पत्नी समेत सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में पति-पत्नी समेत सात घायल
kushinagar
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी, कुबेरस्थान और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में हुए हादसों में पति-पत्नी समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इनमें से एक हादसा चंदा मांगने के लिए सड़क पर तानी गई रस्सी के चलते हुआ।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव निवासी मुन्ना राय बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी को बाइक पर बैठाकर ससुराल जा रहे थे। फोरलेन पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में मुन्ना राय के अलावा दूसरी बाइक का चालक अजय मिश्र निवासी मुलजूपुर थाना तरयासुजान को गंभीर चोटें आईं। मधुरिया पुलिस चौकी के सिपाही योगेश यादव तथा हृदयानंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया। दोनों घायलों की हालात चिंताजनक बताई जा रही है।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी-पडरौना मार्ग पर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के समीप चंदा वसूल रहे युवकों ने गाड़ी रोकने के लिए सड़क पर अचानक रस्सी तान दी। इसके चलते देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निवासी विक्रमा सिंह (40) और पत्नी प्रतिमा (36) बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। विक्रमा सिंह पत्नी को रक्षाबंधन पर्व के लिए साथ लेकर अपनी ससुराल कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ही गांव सिकटा आ रहे थे। इस संबंध में एसओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क पर चंदा मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यनगर-रामकोला रोड पर बृहस्पतिवार की दोपहर में मार्ग दुर्घटना में तीन युवक जख्मी हो गए। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में टकरा गए। इस दुर्घटना में रामकोला निवासी रोहित और अंगद तथा खैरटवा निवासी मुकेश घायल हुए हैं। हादसा रोहुआ ताल के किनारे पिच सड़क पर हुआ। घायलों को इलाज के लिए पडरौना भेजा गया।