{"_id":"57740ae24f1c1b576179b211","slug":"immersed-in-the-pool-teen-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबा किशोर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबा किशोर, मौत
Kushinagar
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव के पोखरे में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर के डूबने की खबर मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। बाद में घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
चिरगोड़ा निवासी रहीम मंसूरी का 12 वर्षीय पुत्र अकील मोहम्मद अपने दो साथियों के साथ गांव के एक पोखरे में नहाने गया था। शाम को तकरीबन पांच बजे नहाते समय तीनों डूबने लगे। उनका चीख सुनकर गांव के बाबूजान अंसारी पहुंचे। उन्होंने डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। किसी तरह उन्होंने दो किशोरों को तो बचा लिया, लेकिन अकील को नहीं बचा सके।
अकील के डूबने की बात जैसे ही गांव में फैली, वहां भीड़ जुट गई। अकील के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर जटहां बाजार थाने की पुलिस पहुंची। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गांववालाें के आग्रह पर पुलिस शव का पंचनामा बनाकर लौट गई।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि बगल से होकर गुजने वाली मठिया माइनर के टूट जाने से उसका पानी पोखरे में भर गया है। इसकी सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग ने नहर की मरम्मत नहीं कराई। पोखरे में पानी अधिक होना भी अकील के मौत की वजह बताई जा रही है।