फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hirmti queen attempted to steal the statue from the temple

हीरमती रानी मंदिर से मूर्ति चोरी का प्रयास किया

Fri, 10 Jun 2016 11:18 PM IST
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hirmti queen attempted to steal the statue from the temple
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पिपरा कनक। सीमा से सटे बिहार के अमया गांव स्थित प्रसिद्ध हीरमती रानी मंदिर से बृहस्पतिवार की रात मूर्ति चोरी का प्रयास किया गया। सुबह जानकारी होने पर आसपास के गांवों के तमाम लोग जुट गए। कटया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बिहार में गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र के अमया गांव में प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पुजारी प्रमोद तिवारी के अनुसार निर्जन स्थान होने के कारण कोई भी व्यक्ति रात में मंदिर में रुकता नहीं है। बृहस्पतिवार की रात चोर मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर गर्भगृह में पहुंच गए। वहां उन्होंने प्राचीन और बेशकीमती मूर्ति को चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन



मूर्ति तोड़ने के लिए छेनी-हथौड़ी का भी प्रयोग किया गया है। शुक्रवार की भोर में पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा  देखकर गांव के लोगों को कटेया पुलिस को सूचना दी। मंदिर के चोरी की खबर सुनते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही कटेया के थाना प्रभारी भी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि मंदिर की यह मूर्ति वर्ष 1997 में भी चोरी हो गई थी। वर्ष 2000 में कसया के थानेदार रहे कासिम अली और दरोगा बकरीदन अली ने मूर्ति को बरामद किया था।



लोगों ने वारदात के शीघ्र खुलासा और मंदिर की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी कटेया लक्ष्मी नरायन महतो ने बताया कि घटना से संबंधित तहरीर मिली है। मंदिर की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed