{"_id":"58de98c94f1c1be53763daee","slug":"gold-trader-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी को घायल कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण व्यवसायी को घायल कर लूटा
kushinagar
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। खोट्ठा बाजार से शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को भलुही गांव के सामने बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक की डिकी में रखे करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल व्यवासाई को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हाटा सीएचसी ले जाया गया है।
पोखरभिंडा गांव निवासी दीनानाथ वर्मा की अहिरौली थाना क्षेत्र के खोट्ठा बाजार में सोने चांदी की दुकान है। वह शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव पोखरभिंडा जा रहे थे। अभी भलुही गांव के सामने पहुंचे थे कि बाइक सवार दो युवकों ने उनको ओवर टेक कर रोक लिया और असलहे से फायर कर दिया। दीनानाथ अभी कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश उनकी डिकी में रखा आभूषण वाला बैग निकालने लगा। दीनानाथ ने विरोध किया तो बदमाश ने चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पैर सहित शरीर के कई हिस्से में चाकू लगने से दीनानाथ घायल हो गए। इसके बाद भी वे शोर करते रहे। शोर सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, तब तक बदमाश सोने चांदी व नकदी रखा बैग लेकर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस को पहुंचने में कुछ देर होने पर नाराज लोगों ने 100 नंबर की गाड़ी पहुंचते ही पत्थर चलाया। तब तक सूचना पाकर अहिरौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल दीनानाथ को पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस उन्हें हाटा सीएचसी ले गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ कसया कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने बदमाशों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दूबे का कहना है कि व्यापारी का इलाज हो रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है।