फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl raped, accused cases

बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Fri, 13 Jan 2017 11:31 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने पड़ोसी की 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घरवालों को जानकारी हुई। शुक्रवार को बालिका के दादा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।      
विज्ञापन

गंडक नदी की कटान से प्रभावित बिहार प्रांत के एक गांव का व्यक्ति अब विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के सामने बड़ी गंडक नहर की पटरी पर झोपड़ी बना कर परिवार सहित रहता है। बृहस्पतिवार को सुबह इस परिवार के एक दंपति अपनी 10 साल की बेटी को दादा के सहारे छोड़कर ट्रेन से बिहार चले गए। कुछ देर बाद लड़की के दादा व भाई भी खेत में चले गए। कहा जा रहा है कि पड़ोसी की एक लड़की आई और इस 10 साल की बालिका को अपने घर बुलाकर ले गई। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने 10 साल की बालिका का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को इस बच्ची के दादा व भाई खेत से लौटे तो घटना सुनकर सन्न रह गए। शुक्रवार को सुबह दादा ने पीड़िता के साथ विशुनपुरा थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक अफजल के विरुद्ध बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ शिव मनोहर यादव ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed