{"_id":"57054f134f1c1b946ac81137","slug":"gandak-upturned-boat-girl-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक में नाव पलटी, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंडक में नाव पलटी, युवती की मौत
कुशीनगर
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिपराघाट के मोतीराय टोला के पास गंडक नदी में नाव पलटने से घायल हुई रमावती देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड/सेवरही। पिपराघाट ग्रामसभा के मोतीराय टोले के सामने गंडक नदी में बुधवार को देर शाम एक छोटी नाव पलट जाने से आठ लोग नदी में डूब गए।
जिसमें से सात लोगों को एक साहसी युवक ने बचा लिया। हालांकि 18 वर्षीय समिता को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके पर क्षेत्रीय विधायक के अलावा एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अन्य लोग पहुंच गए।
सेवरही थानाक्षेत्र के पिपराघाट गांव के मोतीराय टोला निवासी 45 वर्षीय रामावती, 18 वर्षीय समिता, छह वर्षीय राजेश, आठ वर्षीय प्रियंका, दस वर्षीय नितेश, दस वर्षीय संजू, 16 वर्षीय ललिता, 18 वर्षीय अनारकली गंडक नदी उस पार खेत से गेहूं की फसल की कटाई करने गए थे। फसल की कटाई के बाद शाम को वापस घर लौटने के लिए नदी पार करने के लिए छोटी नाव पर सवार हुए।
वापसी के दौरान तेज हवा चलने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव पलटने ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव में कोहराम मच गई और लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक सत्येंद्र कुमार ने डूब रहे लोगों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सत्येंद्र ने डूब रहे सात लोगों को बचा लिया लेकिन उदयचंद्र की बेटी समिता को नहीं बचाया जा सका। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, एसडीएम गणेश प्रसाद सिंह, तहसीलदार रामसुधार और सेवरही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गांववालों के सहयोग से नदी में डूबी युवती का शव बाहर निकाला गया। बाद में थाना प्रभारी सेवरही राजकुमार गौतम ने पंचनामा कराकर शव को अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार के लोगों को सौंप दिया।