फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   for tearing poster of yogi fir

योगी का पोस्टर फाड़ने पर तहरीर

Mon, 25 Jul 2016 11:18 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 25 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
for tearing poster of yogi fir
crime - फोटो : demo pic
हाटा। अहिरौली थाना क्षेत्र के खोठ्ठा चौराहे पर एक राष्ट्रीयकृत बैंक के पास में हियुवा की ओर से लगाए गए पोस्टर पर महंत योगी आदित्यनाथ के चित्र को क्षतिग्रस्त करने की जानकारी होने पर हियुवा कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना की अगुवाई में सोमवार को थाने पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने पोस्टर क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह हियुवा कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई कि संगठन के संरक्षक सांसद महंत योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना को दी। जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और इसे अपमान बताते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अहिरौली थाने पर गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर पोस्टर क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही हियुवा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसओ अहिरौली सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed