{"_id":"576d7b494f1c1b5d48b47f20","slug":"following-complaints-of-police-improprieties","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बाद पुलिस ने की अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत के बाद पुलिस ने की अभद्रता
Kushinagar
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने कुछ लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया है। आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्तियों का विरोध करने पर जवान के माता-पिता की पिटाई की गई, फिर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया देवरिया गांव के निवासी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। इन दिनों तैनाती राजस्थान में हैं। विनय के मुताबिक गांव के कुछ लोग उनका रास्ता अवरुद्ध कर उनकी जमीन में अवैध तरीके से निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं।
14 जून को विपक्षियों ने पुन: कब्जा का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर उनके माता-पिता की पिटाई की गई। इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के बाद पटहेरवा थाने में तहरीर दी गई, लेकिन उल्टे पुलिस ने उनके घरवालों को ही अपशब्द कहा और कोई मदद नहीं की।बीएसएफ के इस जवान ने एडीएम से इसकी शिकायत की। उनकी पीड़ा सुनने के बाद एडीएम ने तमकुहीराज के एसडीएम और सीओ को दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या सुनने और उसका निराकरण करने का निर्देश दिया है।