फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   flying squad found 10.44 lakh ruppe in construction company owner car

सचल दल ने पकड़े 10.44 लाख रुपये

Tue, 10 Jan 2017 11:28 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
flying squad found 10.44 lakh ruppe in construction company owner car
कुशीनगर के जेटी तिराहा पर वाहन चेकिंग में बरामद हुए दस लाख 44 हजार रुपये। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस के साथ चुनाव सचल दल ने कुशीनगर के जेटी तिराहे से एक लक्जरी गाड़ी में रखे 10 लाख 44 हजार रुपये के नोट बरामद किए। पुलिस ने गाड़ी को सीज करते हुए रुपये को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन

फोरलेन से निकलने वाले एनएच 28 बी के मोड़ पर सुबह से ही फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम और स्थानीय प्रशासन की ओर से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। करीब 11 बजे गोरखपुर की तरफ  से एक लक्जरी गाड़ी तिराहे पर पहुंची। सचल दल ने गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें 10 लाख 44 हजार रुपये कैश मिले।
विज्ञापन

गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने बताया कि वह रवि कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक रविंद्र सिंह है। मुजफ्फनगर जिले के निवासी रविंद्र सिंह के अनुसार उनकी कंपनी को देवरिया-कसया मार्ग पर निर्माण कार्य का ठेका मिला है। यह रकम वे मजदूरों को मजदूरी देने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने उनकी दलील को इंकार करते हुए गाड़ी को थाने लाकर सीज कर दिया और रुपये भी जब्त कर लिए गए। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पकड़ी गई गाड़ी सहित मालिक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रभारी एसओ विनय कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज कुशीनगर संजय कुमार मिश्र, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, रमेश पुरी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed