{"_id":"575da4974f1c1b2a3e11b9d7","slug":"five-injured-in-accident-at-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
दु्र्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने एक घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। एक हादसा फोरलेन पर और दूसरा गांव के संपर्क मार्ग पर हुआ।
रविवार की सुबह कसया थाना क्षेत्र के ग्राम अंध्या निवासी जितेंद्र कुमार (15) व राहुल कुमार (10) कुछ सामान खरीदने साइकिल से जोकवा बाजार जा रहे थे। फोरलेन पर तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के धुनवलिया मोड़ पर सामने से आई बाइक ने इन्हें ठोकर मार दिया।
इस हादसे में साइकिल सवार दोनों लड़कों के अलावा बाइक पर पीछे बैठी सुशीला देवी (35) निवासी घोठा रसूलपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया भी सड़क पर गिर कर घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर सिपाही योगेश यादव व बृजनाथ प्रजापति मौके पर पहुंचे और घायलों को फाजिलनगर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल दोनों लड़कों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दूसरी घटना शनिवार की देर रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महासोन-खरदर मार्ग पर हुई। टेकुआटार निवासी हामिद (21) पुत्र हजरत बाइक से अपने रिश्तेदार के घर से वापस जा रहा थे। रास्ते में बाइक के आगे आई महिला को बचाने के चक्कर में सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
इस हादसे में महासोन गांव निवासी मुन्नी देवी को भी चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक हामिद को गांव के लोगों ने एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।