{"_id":"57239eb74f1c1b522ba92a26","slug":"fireworks-spark-house-burns-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की चिंगारी से 20 घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखों की चिंगारी से 20 घर जले
कुशीनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलुआ शमशेर शाही गांव में बारात आने पर आतिशबाजी से लगी आग से कई घर जल गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। विकास खंड तमकुही के गांव बलुआ शमशेर शाही गांव में बृहस्पतिवार की रात आई बारात में छोड़े जा रहे पटाखों से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आसपास मौजूद 20 घर आ गए। देर से पहुंचे अग्निशमन विभाग के दस्ते में शामिल लोगों से गांव के लोगों ने नाराजगी भी जताई।
बलुआ शमशेर शाही गांव में बृहस्पतिवार की रात लल्लन गुप्ता के बेटी की शादी थी। रात करीब साढ़े दस बजे बारात में शामिल लोग द्वारपूजा के लिए आते वक्त पटाखे फोड़ रहे थे। इसी बीच पटाखों से निकली चिंगारी से आसपास स्थित बांस की पत्तियों और वहां बनी झोपड़ियों में आग लग गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में करीब 20 झोपड़ियां आ गईं। आग तेजी से फैलने से अफरातफरी मच गई। इस बीच झांगुर के रिहायशी मकान तक पहुंची आग से घर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
इनके अलावा रामशीष कुशवाहा, उदयभान, कन्हैया शर्मा, संजय, केदार, अन्हारी देवी, विजयी कुशवाहा सहित 19 अन्य लोगों के घर भी आग की चपेट में आ गए और घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।
बलुआ शमशेर शाही और आसपास के गांवों के लोगों ने करीब चार घंटे तक मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया। आग से झोपड़ियों में रखा भूसा, लकड़ी आदि भी सामान भी जल गए।
आग की चपेट में आने से करीब 50 बांस के कोट और बरगद का एक पुराना पेड़ भी जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। इससे मौके पर मौजूद गांववालों ने फायर ब्रिगेड के लोगों से नाराजगी भी जताई।
शुक्रवार को सुबह क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू मौके पर पहुंचे और आग से प्रभावित लोगों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल से भी आग से हुई क्षति की जानकारी ली।