{"_id":"3cfa3f48b8939ba2c601a06c38ce5f54","slug":"electronics-store-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दरबार रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग जाने से सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की ऊपरी मंजिलों को भी क्षति हुई।
आग बुझाने के लिए अग्निशमन दस्ते को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। दरबार रोड स्थित छुछिया गेट के पास तीन मंजिला इमारत के भूतल पर सुनील जायसवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान थी। इस दुकान में टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और बाइक रखी थी। रात के करीब एक बजे दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आग बुझाने के लिए लोग बालू और पानी आदि फेंकने लगे। इसकी सूचना अगिभनशमन दस्ते को दी गई। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड दस्ता पहुंचा। दुकान से निकल रही आग की लपटों से ऊपर की मंजिल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घर में रहने वाले लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। आग लगने के कारण पता नहीं चल सका।