{"_id":"96d5a4c664e8f1c7e52324fe26ce8d55","slug":"electoral-violence-over-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला (ब्यूरो)। थानाक्षेत्र के लालाछपरा में प्रधान का चुनाव बीतने के बाद सोमवार को सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को परिवार के लोगों ने सीएचसी पर भर्ती कराया। रामकोला थानाक्षेत्र के लालाछपरा गांव में हुई मारपीट में घायल महिला के परिवार के सदस्य अरविंद ने बताया की वह अपने कोटे की दुकान पर गांववालों को राशन दे रहे थे। अरविंद ने आरोप लगाया कि राशन वितरण के दौरान एक जीप पर सवार होकर कुछ लोग पहुंचे।
इन लोगों ने राशन वितरण में प्राप्त रुपये, गेहूं और चावल फेंक दिया और महिला कमलावती को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के संजय और धनंजय ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय अरविंद के घर की महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही थी।
विज्ञापन
इन लोगों ने आरोप लगाया कि अरविंद रुपये बांट रहे थे, जिसका उन लोगों ने विरोध किया तो उन्हें पीट कर घायल कर दिया था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज लक्ष्मीगंज नरेंद्र सिंह ने कहा कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।