फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dudhata burning old truck driver in condition

जलती हालत में ट्रक दौड़ाता रहा चालक

Thu, 17 Mar 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 17 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dudhata burning old truck driver in condition
बिहार की ओर से आ रहे ट्रक में बृहस्पतिवार को देर शाम अचानक आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बिहार की ओर से आ रहे ट्रक में बृहस्पतिवार को देर शाम अचानक आग लग गई। ट्रक में प्लास्टिक के खाली कैरेट लदे हुए थे। चालक ट्रक लेकर काफी देर तक भागता रहा और करीब पांच किलोमीटर तक ट्रक जलती हालत में दौड़ता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान एक पेट्रोल पंप के सामने चालक ने ट्रक रोकने की कोशिश की तो वहां पेट्रोलियम पदार्थ भरा ट्रक पास में होने पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे घबराकर चालक आग लगे ट्रक को पडरौना-खिरकिया मार्ग पर मटियरवा गांव के सामने किनारे पर खाली जगह पर रोका।
विज्ञापन


इस बीच जानकारी मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के लोगों ने किसी तरह से आग को काबू किया। आग के बुझने से पहले तक करीब पांच किलोमीटर तक चालक घबराहट में ट्रक लेकर भागता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। नागपुर से संतरा लादकर ट्रक बिहार गया हुआ था। वहां से माल उतारने के बाद खाली ट्रक पर प्लास्टिक का कैरेट लेकर नागपुर वापस जा रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार की देर शाम गंभीरिया गांव के सामने ट्रक में अचानक आग लग गई।

यहां चालक ने किसी तरह से आग बुझा दिया। इसके बाद थोड़ी ही दूर जाने पर ट्रक में पीछे की तरफ फिर आग लग गई। गांववालों ने आग देख शोर मचाकर ट्रक को रोकवाने की कोशिश की।


चालक का कहना था कि ट्रक पर करीब साठ हजार रुपये भी रखे हुए थे। जो जल गए। कोतवाली पडरौना में तैनात एसआई अनिल कुमार ने बताया कि आग पर काबू कर लिया गया और कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed