फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diara woman involved in the gang of robbers

दियारा के डकैतों के गिरोह में महिला भी शामिल

Fri, 08 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। यूपी-बिहार के दियारा इलाके में डकैतों की चहलकदमी से चौकन्नी हुई बिहार पुलिस ने शुक्रवार को भी कई जगह दबिश दी। पुलिस के हाथ बदमाश नहीं आए।
विज्ञापन

डकैतों के गिरोह में एक महिला के भी होने की काफी चर्चा है। लोगों में डकैतों को लेकर इस कदर खौफ है कि वे खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
इस कारण पुलिस को भी सुराग मिलने में दिक्कत आ रही है। छापामारी के बाद सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने लोगों से बदमाशों की सूचना देने की अपील की है।
एक पखवारा पहले बिहार के बगहा थाना के ‘पुअर हाउस’ मोहल्ले के लोग गंडक के दियारा में खेती के काम से गए थे। तभी डकैतों के एक गैंग ने धावा बोलकर उन्हें अगवा कर लिया। दो दिनों तक कब्जे में रहने के बाद वे लोग मुक्त हुए थे।
इसके बाद से ही पूरे दियारा में भय का माहौल हो गया। जैसे ही बगहा के एसपी को इसकी भनक लगी, उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में छापामारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिहार के धनहा थाने के इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मदरहवा, बलुआ, ठोरी, कटहरवा, भरपटिया आदि जगहों पर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दल में पिपरासी एसओ दुष्यंत कुमार, नदी थाने के प्रभारी विजय चौधरी, धनहा एसओ राजेश रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। यह इलाका यूपी की सीमा से बिल्कुल सटा है।
दूसरी ओर लोगों में डकैतों के इस गैंग में एक महिला के भी होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि गिरोह के किसी सदस्य के पकड़े जाने के बाद ही इसका राजफास होगा कि महिला कहां की है और किन हालात में उसने ऐसा कदम उठाया है।

इससे पहले भी बदमाशों के गैंग में महिलाओं की मौजूदगी रह चुकी हैं। पर तब उनकी भूमिका गैंग के सरदारों की नजदीकी तक ही सीमित होती थी।
इन महिलाओं से बदमाश गांव और पुलिस की गतिविधियों की जानकारी लेते थे। कभी-कभार ऐसी महिलाएं बदमाशों तक भोजन और अन्य सामान पहुंचाती थीं।
कार्रवाई के सवाल पर धनहा के इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद मिश्र का कहना है कि बदमाशों के गैंग की सूचना पर लगातार छापामारी की जा रही है। जनता से पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरोह के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वहीं खड्डा के सीओ गोरखनाथ का कहना है कि पुलिस चौकन्नी है। बिहार पुलिस से तालमेल बैठाया गया है। दियारा में सघन तलाशी में पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed