फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   daughter, wife, moter inlaw axed by husband

बेटी, पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 14 Sep 2016 11:46 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 14 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कसया। डुमरभार गांव में ससुराल आए एक युवक ने पत्नी, बेटी और सास पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेटी, पत्नी और सास की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के निवासी गुड्डू भर की शादी कसया थाना क्षेत्र के डुमरभार में मालती की पुत्री मुन्नी से हुई थी। शादी के बाद गुड्डू की तीन पुत्रियां हुईं। गांव में इस बात की चर्चा है कि तीन पुत्रियों को लेकर चिंतित गुड्डू एक माह पूर्व किसी तांत्रिक से मिला और अपने भविष्य की जानकारी ली। तांत्रिक ने सलाह दी कि यदि वह अपनी बेटियों में सबसे छोटी पुत्री का गला काटकर लाए तो उसके खून से जाप कर देने पर लड़का पैदा होगा। आरोप है कि तांत्रिक की बात मानकर बुधवार को गुड्डू ससुराल पहुंचा और कुल्हाड़ी से दो वर्षीय छोटी बेटी पर वार कर दिया। इसी बीच उसकी पत्नी मुन्नी की नजर पड़ी और उसने चिल्लाते हुए बचाने के लिए आसपास के लोगों को आवाज दी। उसकी आवाज सुनकर मुन्नी की मां मालती उम्र 45 वर्ष भी मौके पर पहुंच गईं। विरोध करने पर गुड्डू ने पत्नी और सास पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने गुड्डू की पिटाई की, जिससे वह भी घायल हो गया। 
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ है। पुलिस की देखरेख में आरोपी पति का भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed