फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Current death of the elderly, women burnt

करंट से बुजुर्ग की मौत, महिला झुलसी

Fri, 10 Jun 2016 11:17 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Current death of the elderly, women burnt
रामकोला के टेकुआटार गांव में करंट से बुजुर्ग की मौत और महिला के झुलसने से नाराज होकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। दरवाजे पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर टेकुआटार गांव के बड़वा छापर में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इन्हें बचाने के प्रयास में परिवार की एक महिला भी बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में हुई इस घटना से नाराज लोगों ने टेकुआटार बाजार में करीब एक घंटे तक कसया-रामकोला मार्ग जाम किए रखा। एसओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन



बड़वा छापर निवासी लालजी राजभर के दरवाजे पर रात में हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था जिसमें विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। भोर में सोकर उठे लालजी घर से बाहर निकले तो उनका पैर टूटे तार पर पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



करंट लगने से लालजी की कुछ ही पल में मौत हो गई। कुछ देर बाद ही दरवाजे पर गिरे पड़े लालजी को उठाने के लिए उनकी बहू राधिका देवी उन्हें उठाने पहुंची तो वह भी करंट की जद में आ गईं।

तब तक अन्य लोग भी वहां पहुंचे और किसी तरह से तार को वहां से हटाया। आनन-फानन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे से नाराज लोगों ने टेकुआटार बाजार में रामकोला-कसया मार्ग को जाम कर दिया।


लोग इस हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसओ रामकोला अनिल कुमार सिंह ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed